
सिमर 2 फेम एक्टर बोले- सुशांत केस के बाद डरे घरवाले, कहते थे मत जा मुंबई, मत बन एक्टर
AajTak
एक्टर बनने की उम्मीद छोड़ दी थी. लेकिन मैं हारा नहीं. आज तक से बातचीत में बोले पृथ्वी तनवर. वे फिलहाल सीरियल ससुराल सिमर का 2 का हिस्सा हैं और आगरा में कर रहे हैं शूटिंग.
ससुराल सिमर का फेम सीरियल में विवेक कश्यम का किरदार निभा रहे अभिनेता पृथ्वी तनवर ने एक वक्त एक्टर बनने की उम्मीद छोड़ दी थी. इस बात का ताल्लुक सुशांत केस से है. आजतक से बातचीत में पृथ्वी ने इसका खुलासा किया है. उन्होंने अपने शो, शूटिंग और लॉकडाउन के बारे में हमसे बात की. वे कहते हैं- हम फिलहाल महाराष्ट्र में सम्पूर्ण लॉकडाउन के चलते उत्तर प्रदेश में आगरा शहर में शूटिंग कर रहे हैं मुंबई में अभी शूटिंग करना अलाउड नहीं है तो हम यहां आगरा में ही अपनी शूटिंग कर रहे हैं. ये सिमर का सीजन 2 है पहले का सीजन 1 भी बहुत पापुलर शो रहा. मैं उसका भी एक छोटा सा हिस्सा था जिसमें मैंने राहुल का किरदार निभाया था कुछ समय के लिए. लेकिन इस बार सिमर के सीजन 2 में आप मुझे लगातार देख पाएंगे .More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












