
सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर कांग्रेस नाराज, राहुल-प्रियंका गांधी समेत खड़गे ने दी प्रतिक्रिया
AajTak
पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना में मूसेवाला के साथ रहे दो अन्य लोग घायल हो गए हैं. हमलावर काले रंग की कार से आए थे. बता दें कि एक दिन पहले पंजाब सरकार ने मूसेवाला समेत 424 VIP की सुरक्षा वापस ली थी.
पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू सिंह मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावरों ने पंजाब में मानसा जिले के जवाहरके गांव में मूसेवाला पर फायरिंग की है. हमलावरों ने उनकी थार जीप पर 12 राउंड फायरिंग की. घटना में मूसेवाला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो साथी जख्मी हो गए हैं. इस घटना को लेकर सियासत भी गरमा गई है. कांग्रेस ने इस मामले में पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट किया- होनहार कांग्रेस नेता और प्रतिभाशाली कलाकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या से स्तब्ध और दुखी हूं. दुनियाभर से उनके चाहने वालों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं.
प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रतिभाशाली गायक, युवा आइकॉन और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला जी की हत्या की खबर बहुत ही पीड़ादाई है. इस घटना ने हम सबको हैरान कर दिया. उनके परिजनों और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं.
राज्यसभा में कांग्रेस के नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि युवा कांग्रेस नेता और लोकप्रिय गायक सिद्धू मूसेवाला की दुखद हत्या पर गहरा सदमा लगा है. यह घटना पंजाब की कानून-व्यवस्था की गिरती स्थिति को बता रही है. मूसेवाला की सुरक्षा वापस लेने के एक दिन बाद उन्हें मार दिया गया. उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना.
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की दिन-दहाड़े हत्या से गहरा सदमा लगा है. दुनियाभर में पंजाब और पंजाबियों ने सामूहिक जुड़ाव वाला एक प्रतिभाशाली कलाकार खो दिया है, जो लोगों की नब्ज को महसूस कर सकता था. दुनियाभर में उनके चाहने वालों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना.
पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि मैं हैरान हूं और भरोसा नहीं कर पा रहा हूं कि हमने एक होनहार सितारा खो दिया है. पंजाब की भगवंत मान सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली थी, उसके 2 दिन बाद ही मानसा में उन पर गोलियों की बौछार कर दी गई. आम आदमी पार्टी की सरकार ने नैतिक अधिकार खो दिया है. इसे खारिज किया जाना चाहिए.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







