
सिद्धार्थ शुक्ला के गेम को भुलाने अनाथालय पहुंचीं Shehnaaz Gill, एक्ट्रेस को हंसता देख फैंस की आंखें नम
AajTak
कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का एक रोता हुआ वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. इस वीडियो ने शहनाज के कई फैंस का दिल तोड़ दिया था. अपनी फेवरेट स्टार को यूं रोता देख फैंस उनके लिए बार-बार स्ट्रॉन्ग बने रहने की दुआ कर रहे थे.
एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद से एक लंबे समय तक शहनाज ने खुद को लो-प्रोफाइल रखा है. शहनाज ने पिछली बार अपनी पब्लिक अपीयरेंस हौसला रख फिल्म के प्रमोशन के दौरान दी थी.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












