
सिंगर लकी अली की बेटी की फोटोज वायरल, लोगों ने पूछा 'बॉलीवुड डेब्यू करेंगी क्या'
AajTak
सारा, लकी अली और उनकी दूसरी पत्नी इनाया की बेटी हैं. तस्वीरों मे उनकी खूबसूरत मुस्कुराहट ने फैंस का दिल जीत लिया है और सभी इन तस्वीरों पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं.
पॉपुलर सिंगर-एक्टर लकी अली ने अपने जीवन में काफी सेलेक्टेड काम किया है और पिछले कुछ समय से तो वे सिर्फ स्टेज परफॉर्मेंस दे रहे हैं. वो भी अब उनकी स्टेज परफॉर्मेंस पहले से कम हो गई हैं. भले ही वे लाइमलाइट से कितना भी दूर रहें फैंस उनका ठिकाना ढूंढ़ ही लेते हैं.
एक्टर को एकांत भाता है. अपने रियल और कूल नेचर की वजह से उन्होंने लोगों का दिल जीता है. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले लकी अली अपने अजीज लोगों संग फोटोज भी शेयर करते रहते हैं. इन्हीं में से एक हैं उनकी बेटी सारा इनारा अली.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












