सिंगर असीस कौर बोलीं- मेरे बिना राहुल और दिशा की शादी नहीं मुमकिन
AajTak
आजतक से बात करते हुए असीस कौर ने राहुल वैद्य और दिशा की शादी को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की. असीस कौर कहती हैं कि राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी को लेकर मैं काफी एक्साइटेड हूं, मुझे खुशी है कि मैं मधानिया सॉन्ग का हिस्सा बनी.
सिंगर राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी की एक्साइटमेंट जितनी उनके फैन्स को है, उतनी ही सिंगर असीस कौर को भी है. बता दें कि असीस कौर की आवाज का जादू बॉलीवुड में आजकल हर कहीं गूंज रहा है. असीस ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में एक बड़ा मुकाम बना लिया है. 2 महीने पहले रिलीज हुए राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी पर बेस्ड सॉन्ग ‘मधानिया’ की सिंगर भी असीस कौर ही हैं. सिर्फ इतना ही रुबीना दिलैक और पारस छाबड़ा स्टारर सॉन्ग ‘गलत’ की सफलता का श्रेय भी आसिस कौर को ही जाता है, जिसे पिछले 2 महीने से अभी तक 7 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












