
सावन का पहला सोमवार कल, काशी में 5 लाख भक्त बाबा विश्वनाथ का करेंगे जलाभिषेक
AajTak
काशी विश्वनाथ धाम बन जाने के बाद यह पहला सावन का माह है. पिछले दो साल से कावड़ यात्रा भी बंद थी, इसलिए मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. मंदिर में आसानी से प्रवेश के लिए सभी रास्तों पर सुगमता की व्यवस्था की गई है.
सावन माह का कल पहला सोमवार है. द्वादश ज्योर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ मंदिर में इस बार सावन माह में भक्तों को विशेष सुविधाएं मिलने वाली हैं. इस बार सावन के पहले सोमवार को 5 लाख तक भक्तों के आने का अनुमान है. विश्वनाथ धाम के लोकार्पण और कोरोना के प्रतिबंधों से मुक्ति के बाद पहली बार भक्त नए बने गंगा द्वार से सीधे गंगाजल लेकर बाबा विश्वनाथ के दरबार में जलाभिषेक करने आ सकेंगे.
इतना ही नहीं, भक्तों के लिए बड़े पंडाल, रेड कारपेट, पेयजल, LED पर सीधे दर्शन, दिव्यागों और अशक्तों के लिए ई-रिक्शा, विभिन्न भाषाओं में एनाउंसमेंट की भी सुविधा मिलती रहेगी. सावन की तैयारियों के बारे में काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम बन जाने के बाद यह पहला सावन का माह है. पिछले दो साल से कावड़ यात्रा भी बंद थी, इसलिए मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. मंदिर में आसानी से प्रवेश के लिए सभी रास्तों पर सुगमता की व्यवस्था की गई है. इस बार श्रद्धालुओं को नया अनुभव यह होगा कि गंगा द्वार से गंगाजल लेते हुए श्रद्धालु सीधे मंदिर में पहुंचकर बाबा का जलाभिषेक कर सकेंगे.
इसके अलावा मंदिर चौक में ही बड़े पंडाल से श्रद्धालुओं का धूप और बारिश से बचाव भी हो सकेगा. साथ ही मैट, कैनोपी, पेयजल की भी व्यवस्था की गई है. मैदागिन से गोदौलिया वाले मार्ग पर दिव्यांग या अशक्त श्रद्धालुओं के लिए ई-रिक्शा की भी व्यवस्था रहेगी. गत वर्ष की तुलना में ज्यादा सुविधा इस बार श्रद्धालु को मिलेगी. इस बार पीए सिस्टम पर विभिन्न भाषाओं में उद्घोषणाएं भी होंगी.
रेड कारपेट, मेडिकल और परंपरागत टीवी के अलावा 12 बड़ी LED टीवी भी लग रही हैं. जिस पर श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के लाइव दर्शन कर सकेंगे. मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने आगे सुगम दर्शन और आरती के टिकट रेट बढ़ जाने के पीछे वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि विशेष पर्वों पर सुगम दर्शन के तहत इस बार 10-15 रुपए ही बढ़ाया गया है. क्योंकि निर्माण भी काफी हुआ है और श्रद्धालुओं को नई सुविधा भी दे रहे हैं. इसीलिए दरों को थोड़ा ही बढ़ाया गया है.
इस बार भी डाक से भक्त बाबा के प्रसाद को पा रहे हैं. उन्होंने मंदिर में एंट्री और एक्जिट के बारे में बताया कि सभी परंपरागत मार्गों से एंट्री और एग्जिट मंदिर में रहेगा. इसके साथ ही एक नया मार्ग गंगा द्वार से भी श्रद्धालु सीधे गंगाजल लेकर मंदिर में आ सकेंगे. उन्होंने आगे सावन के पहले सोमवार पर आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ की संख्या के बारे में बताया कि इस विश्वनाथ धाम के लोकार्पण और कांवड़ यात्रा के भी शुरू हो जाने के चलते 3-5 लाख श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आएंगे. जबकि आम दिनों में एक से डेढ़ लाख श्रद्धालु आते हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







