
सावधान! ये एंड्रॉयड ऐप्स चुरा लेते हैं लोगों के फेसबुक पासवर्ड, तुरंत अपने फोन से करें डिलीट
AajTak
Google Play Store पर फिर से खतरनाक ऐप्स आने की रिपोर्ट आई है. नई रिपोर्ट के अनुसार कई एंड्रॉयड ऐप्स यूजर्स के यूजरनेम और पासवर्ड को चुरा रहे हैं. इन ऐप्स को 50 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है. अगर आपने भी इन ऐप्स को डाउनलोड करके रखा है तो तुरंत इनको अपने एंड्रॉयड फोन से डिलीट कर दें.
Google Play Store पर फिर से खतरनाक ऐप्स आने की रिपोर्ट आई है. नई रिपोर्ट के अनुसार कई एंड्रॉयड ऐप्स यूजर्स के यूजरनेम और पासवर्ड को चुरा रहे हैं. इन ऐप्स को 50 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है. अगर आपने भी इन ऐप्स को डाउनलोड करके रखा है तो तुरंत इनको अपने एंड्रॉयड फोन से डिलीट कर दें. गूगल ने इन ऐप्स को प्ले स्टोर से डिलीट कर दिया है. अगर आपके फोन में ये ऐप्स अभी भी है तो आप भी तुरंत इसको डिलीट कर दें. रिसर्चर Doctor Web ने इसको रिपोर्ट किया है. Doctor Web के अनुसार इन एंड्रॉयड ऐप्स में 5 तरह के मैलवेयर टाइप्स मिक्स हैं. ये ऐप्स उसी जावा स्क्रिप्ट और फाइल फॉर्मेट का यूज करते हैं जो लोगों के फेसबुक क्रेडेंशियल को चुराने में काम आता है. इसको करने के लिए काफी आसान तरीका अपनाया गया था.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












