'सावधानी बरतें और सतर्क रहें', कनाडा में रह रहे भारतीयों के लिए मोदी सरकार की एडवाइजरी
AajTak
भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने भारतीयों के खिलाफ बढ़ रहे हेट क्राइम को लेकर एडवाइजरी जारी की है. जिसमें कनाडा में भारतीय नागरिकों और छात्रों व यात्रा/शिक्षा के लिए कनाडा जाने वालों को सलाह दी गई है कि वे सावधानी बरतें और सतर्क रहें."
भारत सरकार ने कनाडा में रहने वाले भारतीय छात्रों और अन्य लोगों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. दरअसल, एक अलग खालिस्तान की मांग को लेकर कनाडा में चरमपंथी तत्वों द्वारा "तथाकथित" जनमत संग्रह का आयोजन किया गया था. जिसके बाद भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने भारतीयों के खिलाफ बढ़ रहे हेट क्राइम को लेकर एडवाइजरी जारी की है.
भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा जारी बयान में कहा गया है, "विदेश मंत्रालय और कनाडा में हमारे दूतावास ने इन घटनाओं को कनाडा के अधिकारियों के सामने उठाया है और उनसे उक्त अपराधों की जांच करने और उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. कनाडा में इन घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.
बयान में कहा गया है, "ऊपर वर्णित अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए, कनाडा में भारतीय नागरिकों और छात्रों व यात्रा/शिक्षा के लिए कनाडा जाने वालों को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बरतें और सतर्क रहें."
भारतीय दूतावास ने कनाडा में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है और इस तथ्य को भी उठाया है कि कट्टरपंथी तत्वों को कनाडा में भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की अनुमति दी गई थी.
तथाकथित जनमत संग्रह को मान्यता नहीं देगा कनाडा
अपनी साप्ताहिक ब्रीफिंग के दौरान MEA के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “कनाडा में चरमपंथी और कट्टरपंथी तत्वों द्वारा उपहासपूर्ण अभ्यास किया गया था. इस मामले को कनाडा के अधिकारियों के साथ उठाया गया है. कनाडा के अधिकारियों ने कहा है कि वे भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करते हैं और वे जो कनाडा में हो रहे तथाकथित जनमत संग्रह को मान्यता नहीं देंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







