
सावधानः सोशल मीडिया पर कर रहे हैं ऑक्सीजन की तलाश, तो भारी पड़ सकती है ये गलती
AajTak
कोरोना काल में बीमार पड़े लोगों को ऑक्सीजन का न मिल पाना और अस्पताल में बेड न होना एक बड़ी परेशानी का सबब बना हुआ है. ऐसे में कुछ जालसाज ऐसे माहौल में भी मजबूर लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनके साथ धोखाधड़ी करने से बाज नहीं आ रहे हैं.
कोरोना काल में बीमार पड़े लोगों को ऑक्सीजन का न मिल पाना और अस्पताल में बेड न होना एक बड़ी परेशानी का सबब बना हुआ है. ऐसे में कुछ जालसाज ऐसे माहौल में भी मजबूर लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनके साथ धोखाधड़ी करने से बाज नहीं आ रहे हैं. एक ऐसा ही मामला साइबर सिटी गुरुग्राम से आया है. जहां पर एक शख्स को अपने बीमार दोस्त के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के इंतजाम के लिए ठगी का शिकार होना पड़ा. मयंक जैन जो एक आईटी प्रोफेशनल हैं, कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत के बाद से ही वो अपने होमटाउन पिंक सिटी जयपुर से काम कर रहे हैं. गुरुग्राम में रहने वाले उनके एक दोस्त को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी और जो गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती है. दोस्त के लिए ऑक्सीजन का इंतजाम करने के दौरान वो एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े. जहां से उन्हें कई ऑक्सीजन सप्लायर के नंबर मिले. व्हाट्सएप पर एक ऑक्सीजन सप्लायर ने उन्हें बताया कि उसके पास 50 kg सिलेंडर है, जिसकी कीमत 27500 रुपये है. मंयक जैन को फ्रॉड का अंदेशा था इसलिए उन्होंने ऑक्सीजन सप्लायर से कहा कि वो एडवांस पैसे नहीं देंगे और कैश ऑन डिलीवरी करेंगे. लेकिन शुक्रवार को अचानक से चीजें बदल गईं और उनके दोस्त का ऑक्सीजन लेवल नीचे गिरने लगा. अस्पताल ने द्वारा बोला गया कि जल्द से जल्द ऑक्सीजन का इंतजाम किया जाए. यह खबर सुनने के बाद मयंक घबरा गए और ज्यादा सोचे बिना उन्होंने ऑक्सीजन सप्लायर को 5 हजार रुपये एडवांस दिए और जल्द से जल्द ऑक्सीजन देने को कहा. लेकिन इस पर सप्लायर ने मयंक जैन से कहा कि उसे सिलेंडर के लिए आधी पेमेंट नहीं होगी वो ऑर्डर के प्रोसेस को आगे नहीं बढ़ा पाएगा.
मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







