
सालों पहले हुई अनबन भूले कृष्णा अभिषेक-सुदेश, 'कपिल शर्मा शो' में आए साथ
AajTak
सोनी टीवी ने हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' के नए सीजन का पहला प्रोमो जारी किया, जिसमें 'द कपिल शर्मा शो' टीम के साथ सुदेश लहरी भी दिख रहे हैं. कृष्णा अभिषेक ने मतभेदों को भुलाए जाने का संकेत दिया, क्योंकि उन्होंने अपने पुराने साथी के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है.
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी टेलीविजन पर एक पॉपुलर कॉमिक जोड़ी थी. वे पहली बार सोनी टीवी पर कॉमेडी सर्कस में एक साथ दिखाई दिए. बाद में उन्हें कई और कॉमेडी शोज में एक साथ देखा गया. हालांकि, साल 2017 के बाद दोनों की जोड़ी टूट गई और वे अलग हो गए. अब अपने मतभेदों को भूलाकर, दोनों 'द कपिल शर्मा शो' के लिए फिर से साथ आ गए हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












