
सारा अली खान संग एड में नजर आएंगी अमृता सिंह, 30 साल बाद कर रहीं विज्ञापन जगत में वापसी
AajTak
ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि सारा अपनी मां अमृता सिंह के साथ एक एड करने जा रही हैं. ये पहला मौका होगा जब मां-बेटी की ये जोड़ी सोशल मीडिया पर से बाहर निकल कर पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएगी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए करीब 3 साल का वक्त हो चुका है. इन तीन सालों में एक्ट्रेस ने शानदार पॉपुलैरिटी दर्ज की है और फैंस को अपने चुलबुले अंदाज से काफी प्रभावित किया है. सारा अली खान कुछ फिल्मों के बाद ही इतनी पॉपुलर हो गई हैं कि कई सारे ब्रैंड्स के लिए एड करती हैं. अब ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि सारा अपनी मां अमृता सिंह के साथ एक एड करने जा रही हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












