
सात फेरे लेने के बाद Vicky Kaushal ने किया प्यार का इजहार, सुनकर भावुक हुईं Katrina Kaif!
AajTak
सूत्र के मुताबिक, वरमाला सेरेमनी और शादी के बाद विक्की कौशल ने एक स्पीच दी थी. कैसे कटरीना ने उनकी जिंदगी बदल दी. विक्की, कटरीना से कितना प्यार करते हैं. यह सब सुनकर कटरीना काफी इमोशनल हो गई थीं. विक्की की स्पीच काफी हार्ट टचिंग थी.
बॉलीवुड एक्टर कटरीना कैफ ने विक्की कौशल संग सात फेरे लिए हैं. यह साल 2021 का सबसे ज्यादा हाइलाइट होने वाला टॉपिक रहा है. कई महीनों से दोनों की शादी करने की चर्चा चल रही थी. अब आखिरकार दोनों एक-दूसरे के हो चुके हैं. 7-9 दिसंबर के बीच इनकी शादी की सभी रस्में चलीं. 9 दिसंबर को दोनों ने सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में शादी रचाई. इस दौरान की दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












