
'सात जन्म लेना पड़ेगा...', राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का वार
AajTak
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि मैं गांधी हूं, सावरकर नहीं. गांधी किसी से माफी नहीं मांगते. सत्ताधारी बीजेपी ने सावरकर को लेकर बयान पर राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई मंत्रियों ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. वहीं, राहुल गांधी के बयान से उद्धव ठाकरे गुट ने भी किनारा कर लिया है.
राहुल गांधी को लेकर संसद से सड़क तक सियासी संग्राम जारी है. विपक्षी दल जहां राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित किए जाने को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, सरकार पर हमलावर हैं तो वहीं सत्तापक्ष भी आक्रामक है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने राहुल गांधी और विपक्ष पर हमला बोला है.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा है कि राहुल गांधी को सात जन्म लेना पड़ेगा तब कहीं जाकर वे वीर सावरकर को जान पाएंगे. समाचार एजेंसियों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि सावरकर ने अपनी पूरी जिंदगी सेलुलर जेल में काटी. गिरिराज सिंह ने सवालिया अंदाज में कहा कि क्या वे (राहुल गांधी) कभी सेलुलर जेल गए हैं?
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक बार सेलुलर जेल जाकर देखें. गिरिराज ने कहा कि तब उन्हें (राहुल गांधी को) पता चलेगा कि सावरकर क्या है? वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कहां भगवान राम और कहां ये कांग्रेस के लोग. उन्होंने कहा कि पहले इन्होंने कहा था कि मैं सावरकर नहीं हूं, माफी नहीं मांगूगा.
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि क्या इन्हें वीर सावरकर जैसे लोगों का योगदान पता है? केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला और आरोप लगाया कि अप्रासंगिक तरीके से वीर सावरकर का नाम लेकर उनका अपमान किया गया. उन्होंने कहा कि सावरकर को लेकर अप्रासंगिक बयान से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं.
गजेंद्र सिंह शेखावत ने की आलोचना
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि अगर सावरकर को जानना है तो एक बार अंडमान की जेल में पांच मिनट के लिए मौन बैठिए. वहां की दीवारें आज भी सावरकर के संघर्ष की साक्षी हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने को लेकर कांग्रेस के सभी नेता पूरे देश में हाहाकार मचा रहे हैं. गजेंद्र सिंह शेखावत ने फैसले के बाद न्यायपालिका और न्यायधीश को लेकर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि इससे साफ हो गया है कि पार्टी और उसके नेताओं को संविधान और न्यायपालिका में विश्वास नहीं है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



