
साइलेंट किलर है ये बीमारी, आंखों से किडनी तक शरीर का हर अंग कर रही खोखला
AajTak
हाई ब्लड शुगर के चलते मरीज को कई तरह की दिक्कतें महसूस होने लगती हैं. मुंह सूखना, थकावट, पैरों का सुन्न पड़ जाना और या स्किन से जुड़ी समस्या इस बीमारी के वॉर्निंग साइन होते हैं.
अगर आपके शरीर में भी डायबिटीज के लक्षण दिखने शुरू हो गए हैं तो सावधान हो जाइए. ये बीमारी धीरे-धीरे मगर शरीर के प्रमुख अंगों को खोखला कर सकती है. हाई ब्लड शुगर के चलते मरीज को कई तरह की दिक्कतें महसूस होने लगती हैं. मुंह सूखना, थकावट, पैरों का सुन्न पड़ना और स्किन से जुड़ी समस्या इस बीमारी के वॉर्निंग साइन होते हैं. ये न सिर्फ आपके ब्लडस्ट्रीम को प्रभावित करती है, बल्कि शरीर के मुख्य अंगों को भी खराब करती है. आंख में धुंधलापन- एक्सपर्ट कहते हैं कि डायबिटीज के कारण किसी इंसान की आंखें भी खराब हो सकती है. इसमें इंसान को धुंधला दिखना शुरू हो जाता है. ये बीमारी आंखों के रेटीना में मौजूद रक्त कोशिकाओं को डैमेज करने का काम करती है. इसके लास्ट स्टेज पर कई बार इंसान पूरी तरह से अंधा भी हो सकता है. किडनी फेलियर- डायबिटीज के रोगियों में किडनी से जुड़ी समस्या बेहद सामान्य है. एक बार किडनी काम करना बंद कर दे तो आपको किडनी ट्रांसप्लांट या डायलिसिस की जरूरत पड़ती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि हाई ब्लड शुगर के चलते इंसान की किडनी भी फेल हो सकती है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












