
साइमन हैरिस चुने गए आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री, सबसे युवा PM के तौर पर लेंगे शपथ
AajTak
आयरलैंड की संसद में मंगलवार को साइमन हैरिस के समर्थन में 88 वोट पड़े. उन्हें गठबंधन की साझेदार पार्टियों फिएना फेल और ग्रीन पार्टी के अलावा कई निर्दलीय सांसदों का भी समर्थन मिला. इसके बाद वह देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री चुन लिए गए.
आयरलैंड ने नया प्रधानमंत्री चुन लिया है. देश की सत्तारूढ़ फाइन गेल पार्टी ने साइमन हैरिस को नया प्रधानमंत्री चुना है. 37 साल के हैरिस देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री होंगे.
इससे पहले भारतीय मूल के लियो वराडकर आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे. लेकिन उन्होंने पिछले महीने पद से इस्तीफा दे दिया था. आयरलैंड की संसद में मंगलवार को हैरिस के समर्थन में 88 वोट पड़े. उन्हें गठबंधन की साझेदार पार्टियों फिएना फेल और ग्रीन पार्टी के अलावा कई निर्दलीय सांसदों का भी समर्थन मिला.
हैरिस आयरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री लियो वराडकर की सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री थे. प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद हैरिस ने रकहा कि वह इस महान देश का प्रधानमंत्री चुना जाने को लेकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं. मैं सभी का प्रधानमंत्री होऊंगा और हमारे लोगों की उम्मीदों, सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए रोजाना मेहनत से काम करूंगा.
24 साल की उम्र में सांसद बने थे हैरिस
हैरिस के राजनीतिक करियर पर गौर करें तो पता चलेगा कि वह 16 साल की उम्र में फाइन गेल पार्टी से जुड़े थे और बहुत जल्द कामयाबी हासिल करते चले गए. वह मात्र 22 साल की उम्र में काउंटी काउंसिल बने. 2011 में 24 साल की उम्र में वह सांसद चुने गए थे. उस समय वह देश के सबसे युवा सांसद के तौर पर भी लोकप्रिय हुए थे. उन्हें 2016 में कैबिनेट में बतौर स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया गया था. उस समय उनकी उम्र 29 साल थी. इसके बाद उन्हें 2020 में उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया.
आयरलैंड के प्रधानमंत्री के तौर पर हैरिस के सामने चुनौतियों का पहाड़ होगा. शरणार्थी संकट से लेकर बेघरों की बढ़ती संख्या से निपटना उनके लिए चुनौती होगी. लेकिन उनके लिए सबसे जरूरी काम अपनी कैबिनेट चुनने का होगा. आयरलैंड में अगले साल संसदीय चुनाव होने जा रहे हैं. इस तरह नए प्रधानमंत्री के पास लगभग एक साल का कार्यकाल होगा.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










