
साइबर फ्रॉड को लेकर सरकार सख्त, 55 लाख SIM किए बंद, आप भी तो नहीं करते ये गलती
AajTak
सरकार ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए 55 लाख मोबाइल नंबर को बंद कर दिया है. ये फैसला नंबर साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए लिया गया है. ये सभी नंबर सरकार ने फर्जी डॉक्यमेंट के बदले ली गई सिम नंबर के खिलाफ लिया. ये जानकारी संचार मंत्री देवुसिंह चौहान ने संसद में दी. दरअसल, हाल भारत में साइबर फ्रॉड के कई केस सामने आए हैं, जो भोले-भाले लोगों के साथ ठगी का काम करते हैं.
भारत सरकार ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए टोटल 55 लाख फोन नंबर को बंद कर दिया है. सरकार का यह फैसला साइबर फ्रॉड के मद्देनजर लिया गया है. ये सिम फर्जी डॉक्यमेंट के बदले ली गई थीं.
भारत में साइबर फ्रॉड के केस बढ़ रहे हैं, आए दिन साइबर स्कैम के नए-नए केस पढ़ने को मिल रहे हैं. इनमें अधिकतर लोग अपने लाखों रुपये गंवा देते हैं, जबकि कुछ केस में विक्टिम 1 करोड़ रुपये से भी अधिक रुपये गंवा चुके हैं.
संचार मंत्री देवुसिंह चौहान ने संसद में जानकारी देते हुए कहा है कि जांच में पाया है कि फर्जी आईडी कार्ड की मदद से लिए गए नंबर को बंद कर दिया है. यह संख्या करीब 55 लाख मोबाइल नंबर की है. साथ ही साइबर फ्रॉड में शामिल 1.32 लाख मोबाइल फोन को भी ब्लाॉक किया है. यह एक बड़ा एक्शन है.
ये भी पढ़ेंः Cyber Fraud का नया केस: आया एक कॉल, पहले कराया लोन और फिर
केंद्र सरकार ने संचार साथी पोर्टल से फेक डॉक्यूमेंट पर हासिल किए गए सिम कार्ड की पहचान की. इतना ही नहीं सरकार ने लोगों की तरफ से मिली शिकायत पर एक्शन लेते हुए 13.42 लाख कनेक्शन को ब्लॉक कर दिया है. बताते चलें कि फेक डॉक्यूमेंट के आधार पर निकाली गईं सिम से साइबर फ्रॉड और लोगों को ठगने का काम किया जा रहा है.
Sanchar Sathi पोर्ट्ल को लोगों की सहूलियत के लिए तैयार किया है. इसकी मदद से चोरी या गुम हुए स्मार्टफोन को आसानी से खोजा जा सकेगा. फोन गुम या चोरी होने पर इस पोर्ट्ल पर तुरंत रिपोर्ट् कर सकते हैं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












