
साइबर डॉन सीताराम मंडल गिरफ्तार, देश के अलग-अलग राज्यों में दर्ज हैं 15 केस
AajTak
जामताड़ा के साइबर अपराधी नए नए तरीके से लोगों को ठगने का काम करते हैं. समय के साथ-साथ साइबर अपराधी वारदात को अंजाम देने के लिए नए-नए तरीकों का उपयोग करते हैं.
साइबर अपराध के डॉन के रूप में चिन्हित सीताराम मंडल को जामताड़ा पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. यह गिरफ्तारी झारखंड के जामताड़ा की पुलिस और तेलंगाना पुलिस ने संयुक्त रूप से टीम बनाकर किया है. सीताराम मंडल करमाटांड़ थाना इलाके के सिंदरजोड़ी गांव का रहनेवाला है. इस पर अब तक 15 मामले देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज हैं. इसके अलावा कई मामलों में यह जेल भी जा चुका है.More Related News













