
सांसद राशिद इंजीनियर को मिली कस्टडी पैरोल, बजट सत्र में होंगे शामिल
AajTak
आतंकी फंडिंग के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद सांसद राशिद इंजीनियर को पटियाला हाउस कोर्ट ने संसद के बजट सत्र में शामिल होने के लिए कस्टडी पैरोल दी है.
टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार और न्यायिक हिरासत में बंद सांसद इंजीनियर राशिद को संसद के बजट सत्र में शामिल होने की इजाजत मिल गई है. पटियाला हाउस कोर्ट ने कश्मीर के बारामूला से सांसद राशिद को कस्टडी पैरोल दी पर संसद ले जाने की अनुमति दी है.
संसद का बजट सत्र 28 फरवरी से 2 अप्रैल तक चलेगा. पटियाला हाउस कोर्ट की अनुमति के बाद अब सांसद राशिद भी इसका हिस्सा बनेंगे. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि राशिद इंजीनियर सिर्फ उसी दिन तिहाड़ जेल से संसद जाएंगे, जिस दिन संसद का सत्र चलेगा.
पहले भी कई बार दी गई कस्टडी पैरोल
कस्टडी पैरोल के दौरान राशिद इंजीनियर को जेल से लाने और ले जाने पर आने वाले खर्च का ब्योरा दिल्ली हाईकोर्ट तय करेगा. बता दें कि राशिद इंजीनियर को पिछली बार संसद के मॉनसून सत्र में भाग लेने के लिए भी कस्टडी पैरोल मिली थी.
इस दौरान जेल से लाने और ले जाने पर जो भी खर्च हुआ था, उसका मामला हाईकोर्ट मे लंबित है. इसके अलावा उनको 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने और संसद के मॉनसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए भी कस्टडी पैरोल दी जा चुकी है.
7 साल से तिहाड़ जेल में बंद हैं राशिद इंजीनियर

रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर 1 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया गया है. ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनकी गाड़ी को तय सीमा से अधिक गति में रिकॉर्ड किया. पुलिस ने नियमों के तहत जुर्माना लगाया और लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.

ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुना है जो मौजूदा खामेनेई की जगह लेंगे. मोजतबा को लंबे समय से संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था. ये पदोन्नति राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील भी साबित हो सकती है क्योंकि इस्लामिक रिजीम लंबे समय से वंशानुगत शासन की आलोचना भी कर रहा था.

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.








