
'सहयोग नहीं तो पूरी तरह से मिटा दिया जाएगा...', सीजफायर पर हमास को अमेरिकी उपराष्ट्रपति की चेतावनी
AajTak
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इज़रायल पहुंचे और गाज़ा में लागू 10 अक्टूबर के युद्धविराम को उम्मीद से बेहतर बताया. उन्होंने हमास को निःशस्त्रीकरण, मानवीय मदद और पुनर्निर्माण में सहयोग करने की चेतावनी दी. ट्रंप प्रशासन के प्रतिनिधियों ने कहा कि हालात अपेक्षा से अच्छे हैं और शांति की दिशा में प्रयास जारी हैं.
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मंगलवार को इजरायल पहुंचे, जहां उन्होंने गाज़ा में चल रहे सीजफायर की प्रगति को उम्मीद से बेहतर बताया. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में कुछ छोटे झगड़े हुए हैं, लेकिन कुल मिलाकर 10 अक्टूबर से लागू युद्धविराम अब तक कायम है, जो एक सकारात्मक संकेत है.
उपराष्ट्रपति वेंस ने कहा, “हालात नाज़ुक हैं, लेकिन अब तक स्थिति उम्मीद से ज्यादा स्थिर है. अगर दोनों पक्ष संयम बनाए रखें, तो यह रुकेगा.”
उनकी यात्रा का मकसद था सुनिश्चित करना कि अमेरिका समर्थित युद्धविराम योजना सही दिशा में चलती रहे. वेंस ने इज़रायल में एक नया केंद्र भी देखा, जो नागरिक और सैन्य सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बनाया गया है.
वेंस ने कहा कि आने वाले हफ्तों में सबसे बड़ा टेस्ट होगा कि क्या यह सीजफायर लंबा टिकेगा या नहीं. इसके लिए तीन जरूरी बातें होंगी. पहला हमास का निःशस्त्रीकरण, दूसरा मानवीय मदद की आपूर्ति और तीसरा गाज़ा में पुनर्निर्माण की शुरुआत करना.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने हमास को चेतावनी भी दी. उपराष्ट्रपति वेंस ने कहा कि अगर हमास ने सहयोग नहीं किया, तो उसे पूरी तरह मिटा दिया जाएगा. हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि मैं 100 फीसदी निश्चित नहीं कह सकता कि यह योजना पूरी तरह चलेगी, लेकिन कोशिश करना ही आगे बढ़ने का रास्ता है.
यह भी पढ़ें: 'समझौते की शर्त नहीं मानी तो बेहद क्रूर होगा अंत...', हमास को ट्रंप की चेतावनी

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










