सलमान- दिशा के 'झूम झूम' के साथ झूमने को हो जाएं तैयार, कल हो रहा रिलीज
AajTak
'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' का नवीनतम फन, ग्रूवी और एडिक्टिव ट्रैक 'झूम झूम’ कल रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है और निर्माताओं ने हाल ही में हाई-ऑक्टेन टीजर जारी किया है, जिसमें दर्शकों को गाने की एक झलकभर देखने मिल रही है.
'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' का नवीनतम फन, ग्रूवी और एडिक्टिव ट्रैक 'झूम झूम’ कल रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है और निर्माताओं ने हाल ही में हाई-ऑक्टेन टीजर जारी किया है, जिसमें दर्शकों को गाने की एक झलकभर देखने मिल रही है. सलमान का 'झूम झूम' सॉन्ग हुआ रिलीज गाने में सलमान खान और खूबसूरत दिशा पाटनी नजर आ रही हैं, जिसे सीजर गोंसाल्विस द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है और यह गाना सुनकर आप निश्चित रूप से खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे. ऐश किंग और यूलिया वंतूर की आवाज में यह गाना दिग्गज साजिद-वाजिद द्वारा रचित और कुणाल वर्मा द्वारा लिखित है, जिसमें एक चार्टबस्टर के सभी गुण हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












