
सलमान खान ने नहीं किया ऐश्वर्या राय को टैग, फैन्स बोले- लीड एक्ट्रेस को टैग करना भूल गए?
AajTak
ऐश्वर्या राय ने फिल्म इंडस्ट्री में वैसे तो कई शानदार फिल्में दी हैं, लेकिन इस फिल्म को करने के बाद उन्होंने खुद के लिए एक बेंचमार्क सेट कर लिया था. सलमान खान और ऐश्वर्या राय का नाम इस फिल्म के बाद जुड़ता सामने आया था. पब्लिक में दोनों के साथ होने की काफी चर्चाएं हुई थीं. सलमान खान ने फिल्म के 22 साल पूरे होने की खुशी में एक पोस्ट शेयर की, जिसमें संजय लीला भंसाली संग उनकी थ्रोबैक फोटो नजर आ रही है.
सला 1999 में सलमान खान, अजय देवगन और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' रिलीज हुई थी. 18 जून को इस फिल्म के 22 साल पूरे हुए हैं. इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था. विशाल सेट और स्टार्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने इस फिल्म में चार चांद लगा दिए थे. यह फिल्म एक लव ट्राएंगल पर आधारित थी. इसकी लव स्टोरी काफी अलग थी जो दर्शकों को पसंद आई थी. फिल्म ने इतिहास रचा है. भारतीय सिनेमा की यह सबसे सक्सेसफुल फिल्मो में शुमार की जाती है. नहीं किया ऐश्वर्या को सलमान ने पोस्ट में टैग ऐश्वर्या राय ने फिल्म इंडस्ट्री में वैसे तो कई शानदार फिल्में दी हैं, लेकिन इस फिल्म को करने के बाद उन्होंने खुद के लिए एक बेंचमार्क सेट कर लिया था. सलमान खान और ऐश्वर्या राय का नाम इस फिल्म के बाद जुड़ता सामने आया था. पब्लिक में दोनों के साथ होने की काफी चर्चाएं हुई थीं. सलमान खान ने फिल्म के 22 साल पूरे होने की खुशी में एक पोस्ट शेयर की, जिसमें संजय लीला भंसाली संग उनकी थ्रोबैक फोटो नजर आ रही है. इस पोस्ट में सलमान खान ने अजय देवगन और संजय लीला भंसाली को तो टैग कर दिया, लेकिन ऐश्वर्या को नहीं किया.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












