
सलमान खान के लिए तड़प गाने वाले KK ने गाया था 'शाका लाका बूम बूम', जानकर होगी हैरानी
AajTak
केके ने बॉलीवुड के कई हिट गानों में अपनी गायकी का जादू बिखेरा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि तड़प तड़प, तू ही मेरी शब है, खुदा जाने जैसे ब्लॉकबस्टर गानों से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ने वाले केके कई पॉपुलर टीवी शोज के लिए भी गा चुके हैं.
अपनी आवाज और गायकी से लोगों के दिलों मं उतरने वाले फेमस सिंगर केके की मौत से हर किसी को गहरा सदमा पहुंचा है. मंगलवार को एक लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के बाद केके की तबीयत बिगड़ी और देखते ही देखते सिंगर ने दम तोड़ दिया. इतने फिट और शानदार सिंगर का यूं अचानक चले जाना म्यूजिक जगत के लिए एक बड़ा नुकसान है.
इन टीवी शोज में केके ने दी थी आवाज
केके ने बॉलीवुड के कई हिट गानों में अपनी गायकी का जादू बिखेरा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि तड़प तड़प, तू ही मेरी शब है, खुदा जाने जैसे ब्लॉकबस्टर गानों से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ने वाले केके कई पॉपुलर टीवी शोज के लिए भी गा चुके हैं.
क्यों KK का चेहरा नहीं पहचानते थे फैंस? पूछते थे- आप वहीं हैं जिसने तड़प-तड़प के गाया?
जस्ट मोहब्बत सीरियल का टाइटल सॉन्ग 'Don’t darofy, simply karofy' गाने को केके ने ही गाया था. जस्ट मोहब्बत एक हिंदी टेलीविजन ड्रामा सीरीज थी, जो पहली बार साल 1996 में आई थी.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












