
सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द दो बड़ी फिल्मों का ऐलान करेंगे सुल्तान
AajTak
इन दिनों सलमान खान अपनी टाइगर फ्रेंचाइजी के नेक्स्ट पार्ट में बिजी हैं. तीसरे पार्ट में इमरान हाशमी भी होंगे. इमरान का रोल निगेटिव होगा. इसके अलावा सलमान खान के पास कभी ईद कभी दिवाली, किक 2, अंतिम द फाइनल ट्रुथ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा हैं.
एक्टर सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे मई 2020 में रिलीज हो गई. एक्टर ने ईद पर फिल्म रिलीज करने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा किया. अब रिपोर्ट्स हैं कि एक्टर अगले महीने दो बड़े बजट की फिल्में अनाउंस करने वाले हैं. दो बड़े बजट की फिल्मों को लेकर चर्चा में सलमान टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, सलमान तमिल हिट फिल्म 'मास्टर' के हिंदी रीमेक का हिस्सा हैं. Lokesh Kanagaraj द्वारा निर्देशित ये वेंचर इस साल की शुरुआत में जनता कर्फ्यू लागू होने से पहले सलमान को दिखाया गया था. फिल्म शराबी प्रोफेसर जेडी के इर्द-गिर्द घूमती है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












