
सलमान खान के घर पर फायरिंग: पुलिस को मिली एक और कामयाबी, हरियाणा से अरेस्ट हुआ छठा आरोपी
AajTak
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है. कुछ दिन पहले ही पुलिस ने मामले के पांचवें आरोपी, मोहम्मद चौधरी को राजस्थान से गिरफ्तार किया था. जानकारी में बताया गया कि गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम हरपाल सिंह है.
सलमान खान के घर के बाहर अप्रैल में हुई फायरिंग ने पूरी इंडस्ट्री और बॉलीवुड फैन्स को शॉक कर दिया था. 14 अप्रैल को हुई इस घटना के बाद से ही मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच लगातार इस मामले की जांच में जुटी हुई है, अब इस मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है.
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है. कुछ दिन पहले ही पुलिस ने मामले के पांचवें आरोपी, मोहम्मद चौधरी को राजस्थान से गिरफ्तार किया था.
हरियाणा से गिरफ्तार हुआ छठा आरोपी सलमान के घर पर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने छठे आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है. जानकारी में बताया गया कि गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम हरपाल सिंह है. हरपाल पर आरोप है कि उसने, मोहम्मद रफीक चौधरी को पैसे दिए और रेकी के लिए कहा.
पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले पंजाब से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. उसके बाद दो आरोपी भुज, गुजरात में पकड़े गए थे. अब राजस्थान और हरियाणा से हुई गिरफ्तारियां बताती हैं कि सलमान के घर पर हमले का ये केस कितना बड़ा है.
बिश्नोई गैंग ने ली थी हमले की जिम्मेदारी 14 अप्रैल को सुबह सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर बाइक से आए दो शूटर्स ने 5 राउंड फायरिंग की थी. जहां एक गोली सलमान के घर की दीवार पर लगी, वहीं एक गोली सलमान के घर पर लगे नेट को चीरती हुई सीधा उनके घर के अंदर, ड्राइंग रूम की दीवार पर लगी. फायरिंग करने वाले हमलावर अपनी बाइक मौके पर हो छोड़कर फरार हो गए थे.
पुलिस ने इन दोनों शूटर्स विक्की गुप्ता (24 साल) और सागर पाल (21 साल) को भुज, गुजरात से गिरफ्तार किया था. इस मामले में कुछ दिन पहले एक बड़ा ट्विस्ट ये आया कि पंजाब से गिरफ्तार किए गए अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












