
सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वालों को जेल में सता रहा हत्या का डर, दाऊद के गुर्गों पर जताया शक
AajTak
आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल ने इसी साल 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा इलाके में मौजूद अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करके सनसनी फैला दी थी. अब शूटर विक्की गुप्ता के भाई सोनू गुप्ता ने सरकार को एक पत्र लिखा है. वे दोनों बिहार के रहने वाले बताए जाते हैं.
Mumbai Galaxy Apartment Firing Case: सुपरस्टार सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों के रिश्तेदारों ने जेल में उन पर हमला होने की आशंका जताई है. दोनों शूटर्स के घरवालों ने महाराष्ट्र और बिहार सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि आरोपियों की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द व्यवस्था की जानी चाहिए. दोनों हमलावर फिलहाल तलोजा सेंट्रल जेल में बंद हैं.
आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल ने इसी साल 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा इलाके में मौजूद अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करके सनसनी फैला दी थी. अब शूटर विक्की गुप्ता के भाई सोनू गुप्ता ने सरकार को एक पत्र लिखा है. वह बिहार के पश्चिमी चंपारण के मझरिया का रहने वाला है.
इसी तरह से दूसरा पत्र शूटर सागर पाल के भाई राहुल पाल ने लिखा है. वह भी बिहार के उसी इलाके का रहने वाला है. दोनों आरोपी इस वक्त तलोजा सेंट्रल जेल में बंद हैं और कहा जा रहा है कि पत्र लिखाने वाले दोनों आरोपियों के भाइयों ने जेल में आरोपियों से मुलाकात की थी, जहां उन्हें बताया गया था कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गे उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं.
महाराष्ट्र और बिहार सरकार को लिखे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि उनके सह-आरोपी अनुज थापन की तरह उन्हें भी मार दिया जाएगा. अदालत में दोनों आरोपियों विक्की गुप्ता और सागर पाल का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता अमित मिश्रा ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी का संज्ञान लेने के लिए मंगलवार को अदालत को भी पत्रों की एक प्रति सौंपी जाएगी.
आपको बता दें कि इसी साल 14 अप्रैल को दो बाइक सवार हमलावरों ने बांद्रा इलाके में अभिनेता सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की थी. इस सनसनीखेज वारदात के बाद दोनों शूटर्स विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात से गिरफ्तार किया गया था.
जबकि तीसरे आरोपी अनुज थापन (32) को एक अन्य व्यक्ति के साथ 26 अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था. लेकिन अनुज थापन 1 मई को क्राइम ब्रांच के पुलिस लॉक-अप के शौचालय में मृत पाया गया था. पुलिस का दावा है कि अनुज थापन ने खुदकुशी की थी. जबकि उसकी मां रीता देवी ने 3 मई को दायर अपनी याचिका में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि उसकी हत्या की गई थी.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







