
सलमान की एंट्री पर फिदा फैंस, पूछा- कौन सी चक्की का आटा खाते हो?
AajTak
बॉलीवुड में एक लंबे दशक से फिल्में कर रहें सलमान आज भी अपने फैंस के बीच खासे एक्टिव हैं. सलमान के फैंस का मानना है कि दबंग खान पर मानो उम्र आकर कहीं रुक सी गई है. सलमान की लेटेस्ट वीडियो भी कुछ ऐसा ही कहती है.
सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अंतिम के पोस्ट रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म के थिएटर पर लगते ही फैंस की दीवानगी की हद सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिली थी.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












