
सलमान का पुराना टूथपेस्ट एड वायरल, साथ में नजर आई सिंगर को पहचाना?
AajTak
सुपरस्टार के कई सारे थ्रोबैक वीडियोज और फोटोज भी इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. इसी में एक वीडियो ऐसा है जो सलमान के अर्ली यंग डेज का है. वीडियो एक एड है जो सलमान खान ने सिंगर अलीशा चनाई संग शूट किया था. सलमान के बर्थडे पर ये वीडियो वायरल हो रहा है.
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर एक्टर को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं. सलमान को हाल ही में सांप ने काट लिया था मगर अब एक्टर खतरे से बिल्कुल बाहर हैं. एक्टर के फैंस की भीड़ उनके घर पर नजर आई. साथ ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का भरमार लग गया. सुपरस्टार के कई सारे थ्रोबैक वीडियोज और फोटोज भी इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. इसी में एक वीडियो ऐसा है जो सलमान के अर्ली यंग डेज का है. वीडियो एक एड है जो सलमान खान ने सिंगर अलीशा चनाई संग शूट किया था. सलमान के बर्थडे पर ये वीडियो वायरल हो रहा है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












