
सलमान-आमिर-शाहरुख को खुद से बेहतर मानते हैं सैफ, लेकिन अक्षय पर कहा ये
AajTak
फिल्म कम्पैनियन के साथ इंटरव्यू में एंकर अनुपमा चोपड़ा ने सैफ अली खान से तीनों खान से कम सफल होने के बारे में पूछा और कहा कि यह उनके लिए अच्छी बात है. इस बात से सहमत होकर सैफ अली खान कहते हैं, 'मुझे कहना पड़ेगा कि यह सभी- शाहरुख, सलमान और आमिर - एक तरह से एक्टर बनने के लिए ही जन्में थे. मुझे लगता है कि यह उनके बचपन का उद्देश्य होगा. मैं जनता हूं कि उनमें से दो के बारे में यह बात सच है.'
बॉलीवुड में जब भी खान नाम लिया जाता है तो सभी के मन में आमिर, शाहरुख और सलमान के नाम ही आते हैं. हालांकि इन तीनों के अलावा एक और खान है, जिसने इन्हीं के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था. उसका नाम है सैफ अली खान. सैफ ने अपने हालिया इंटरव्यू में बॉलीवुड के तीनों खान से कम सफल होने को लेकर बात की है. तीनों खान्स को लेकर सैफ ने कही ये बातMore Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












