
सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने बनाया 'ग्रीन वॉर रूम', जानें क्या है विंटर एक्शन प्लान
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में सर्दियों के मौसम में होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार विंटर एक्शन प्लान लाई है, जिसके तहत ग्रीन वॉर रूम स्थापित किया गया है. वहीं ग्रीन वॉर रूम में मॉनिटरिंग के लिए 8 सदस्यीय टीम को तैनात किया गया है.
दिल्ली में सर्दियों की दस्तक होते ही प्रदूषण की समस्या सामने आने लगती है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में ठंड के मौसम में वायु प्रदूषण स्थिति काफी गंभीर हो जाती है. दिल्ली में AQI (Air Quality index) का लेवल काफी खतरनाक कैटेगरी में चला जाता है. इसी कारण दिल्ली सरकार ने एयर पॉल्यूशन से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान जारी किया है. इसके तहत 21 फोकस प्वाइंट पर खास ध्यान रखा जाएगा. इसके लिए कुल मिलाकर 948 टीमों का गठन किया गया है, जो प्रद्रूषण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखेगी और उस पर जरूरत के अनुसार रिपोर्ट सौंपकर कार्रवाई की सिफारिश करेगी.
दिल्ली सचिवालय में आज विंटर एक्शन प्लान पर 24×7 नजर रखने और ग्राउंड पर एक्टिविटी के मैनेजमेन्ट के लिए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ग्रीन वॉर रूम लॉन्च किया है. दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए कई एजेंसियां काम करेंगी और उनके आपस में कोऑर्डिनेशन के लिए भी ग्रीन वार रूम स्थापित किया गया है. ग्रीन वॉर रूम में मॉनिटरिंग के लिए 8 सदस्यीय टीम को तैनात किया गया है. 8 सदस्यों की इस टीम का नेतृत्व पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ नंदिता मोइत्रा करेंगी.
ग्रीन वॉर रूम से 7 लेवल पर की जाएगी मॉनिटरिंग
1. ड्रोन मैपिंग की निगरानी 2. रियल टाईम सोर्स एपसोर्समेंट स्टडी 3. पराली जलाने और खुले में कचरा जलाने से संबंधित नासा सैटेलाइट डेटा 4. ग्रीन एप पर आई शिकायतें 5. 13 हॉटस्पाट स्टेशन का डेटा 6. 24 मॉनिटरिंग स्टेशन के डाटा का विशलेषण 7. AQI(Air Quality Index)
इसके अलावा ग्रीन वॉर रूम में प्रदूषण से संबंधित वजहों का विश्लेषण करने के लिए पर्यावरण इंजीनियर को भी तैनात किया गया है. यह टीम प्राथमिक प्रदूषण के स्तर, प्रदूषण पर अंकुश लगाने के उपायों और ग्रीन दिल्ली एप से मिली शिकायतों के निवारण की निगरानी करेगी. ग्रीन वॉर रूम से पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने संबंधित सैटेलाइट डेटा का भी विश्लेषण किया जाएगा.
दिल्ली के 33 विभागों से कोऑर्डिनेशन करेगा ग्रीन वॉर रूम

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







