
सर्जरी के दौरान महिला के पेट में ही रह गई ये चीज... चार महीने बाद सीटी स्कैन कराया, तब खुला राज
AajTak
महाराष्ट्र के लातूर जिले (Maharashtra Latur) के औसा शहर में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर और नर्स की लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने महिला के पेट में ब्लड साफ करने वाला कपड़ा छोड़ दिया. इस घटना के चार महीने बाद महिला को पेट में तेज दर्द होने लगा, जिससे डॉक्टरों की गंभीर गलती उजागर हुई.
महाराष्ट्र के लातूर (Maharashtra Latur) में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है. यहां सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान ब्लड साफ करने वाला कपड़ा महिला के पेट में ही छूट गया. चार महीने बाद जब महिला के पेट में दर्द शुरू हुआ तो उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां सीटी स्कैन में ये बात सामने आई. महिला के पति ने इस मामले की शिकायत अस्पताल की इंचार्ज से की. इसके बाद जांच समिति गठित की गई. जांच रिपोर्ट के बाद डॉक्टर और नर्स को अस्थाई रूप से सस्पेंड कर दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला लातूर के औसा शहर के सरकारी अस्पताल का है. औसा सिविल अस्पताल की इंचार्ज संगीता पाटिल ने कहा कि धाराशिव जिले के मूरूम गांव की रहने वाली एक महिला प्रसव पीड़ा के चलते औसा के सरकारी अस्पताल में 12 अप्रैल 2024 को भर्ती हुई थी. पेशेंट के ब्लड प्रेशर को बढ़ता देख डॉक्टर की टीम ने सिजेरियन ऑपरेशन करने का निर्णय लिया था. इसके चलते 13 अप्रैल को सिजेरियन ऑपरेशन हुआ था. ऑपरेशन के बाद इस महिला को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: राजस्थान: कोटा के सरकारी अस्पताल में लापरवाही, ICU में भर्ती महिला मरीज के आंखों को चूहे ने कुतरा
इसके बाद 2 मई 2024 को महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर औसा सिविल अस्पताल आई. उस वक्त जांच करने पर सिजेरियन ऑपरेशन के बाद लगाए गए स्टीचेस न सूखने की वजह से हमने महिला को लातूर के सरकारी अस्पताल भेज दिया था, जहां 20 दिन तक ट्रीटमेंट चलता रहा. इसके बाद फिर से उसे डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन लगभग चार महीने बाद इस महिला के पति ने कंप्लेंट की है. इसमें लिखा है कि औसा के सरकारी अस्पताल में जब उसकी पत्नी का सिजेरियन ऑपरेशन किया गया था, उस दौरान ब्लड क्लिन करने वाला कपड़ा उसके पेट में ही रह गया था.
इस बात की जानकारी तब मिली, जब धाराशिव जिले के उमरगा के एक निजी अस्पताल में पेट दर्द की समस्या होने पर सीटी स्कैन कराया. महिला के पति ने कहा कि मेरे पास एक्स-रे और डाक्यूमेंट्स हैं. इसीलिए औसा के सिविल अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर और नर्स पर कड़ी कार्रवाई की जाए.
सिविल अस्पताल की इंचार्ज ने कहा कि शिकायत मिलने के मिलने के बाद हमने ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर और नर्स स्टाफ के खिलाफ जांच समिति गठित की थी. जांच रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर और नर्स को अस्थायी रूप से सस्पेंड किया है. पीड़ित महिला के पति ने कहा कि ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर और नर्स को अस्थाई रूप से निलंबित किया गया है, लेकिन मेरी मांग है कि उन्हें स्थाई रूप से सस्पेंड किया जाए, ताकि इस तरह से किसी भी महिला की जान के साथ आगे खिलवाड़ न हो.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










