
सरहद पर गरजते टैंक, बम बरसाते विमान... दुनियाभर में विरोध के बीच गाजा पर कब्जे की तैयारी में इजरायल
AajTak
गाजा में आए दिन हालात भयावह होते जा रहे हैं. पहले से ही तबाही झेल रहे इस इलाके पर अब इजरायल ने पूर्ण कब्जे की तैयारी शुरू कर दी है. इजरायल की सुरक्षा कैबिनेट ने इस योजना को मंजूरी दे दी है, लेकिन इस फैसले ने दुनिया भर में विरोध की लहर पैदा कर दी है.
गाजा में आए दिन हालात भयावह होते जा रहे हैं. पहले से ही तबाही झेल रहे इस इलाके पर अब इजरायल ने पूर्ण कब्जे की तैयारी शुरू कर दी है. इजरायल की सुरक्षा कैबिनेट ने इस योजना को मंजूरी दे दी है, लेकिन इस फैसले ने दुनियाभर में विरोध की लहर पैदा कर दी है. यूरोपीय देशों, अरब जगत और संयुक्त राष्ट्र ने इस कदम पर गंभीर चिंता जताई है, जबकि इजरायल के वित्त मंत्री ने इसको रद्द करने की मांग की है.
रविवार को दक्षिणी इजरायल के गाजा बॉर्डर से आई तस्वीरों में टैंक, हथियारबंद वाहन और भारी संख्या में सैनिकों की तैनाती साफ देखी जा सकती है. सुरक्षा कैबिनेट के फैसले के बाद यह संकेत मिल रहे हैं कि इजरायली सेना अब सिर्फ हमलों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि गाजा सिटी पर सीधा नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में बढ़ रही है. पिछले 22 महीनों में गाजा को सबसे ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ा है.
वहां लगातार बमबारी और जमीनी हमलों ने पूरे गाजा को मलबे में बदल दिया है. आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 60 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, लाखों घायल हैं. बड़ी आबादी भुखमरी के कगार पर पहुंच गई है. इजरायल के इस कदम के खिलाफ अरब देशों के साथ-साथ यूरोप, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. तुर्किए के इस्तांबुल में हजारों लोग सड़कों पर उतर गए.
इस्तांबुल में लगे नारे- 'गाजा, तुम अकेले नहीं हो'
लोगों ने फिलिस्तीनी झंडे लहराए और गाजा पट्टी के 23 लाख लोगों के समर्थन में नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों ने इजरायल पर गाजा से मुसलमानों के सफाए का आरोप लगाया. स्पेन के बार्सिलोना में भी लोगों ने मार्च निकाला और 'गाजा, तुम अकेले नहीं हो' के नारे लगाए. यहां की सरकार पहले से ही फिलिस्तीनियों के समर्थन में आवाज उठाती रही है और उसने इस योजना का कड़ा विरोध किया है.
इजरायली सेना पर गाजा में नरसंहार का आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







