
सरहद पर कांप उठेगी दुश्मन की रूह, जब सामने आएंगे भारतीय सेना के 'रुद्र' और 'भैरव'
AajTak
भारतीय सेना का रुद्र ब्रिगेड और भैरव लाइट कमांडो बटालियन नई क्रांति की शुरुआत है. ड्रोन, मिसाइल और स्पेशल फोर्स के साथ ये यूनिट्स सीमाओं पर दुश्मन को मात देने के लिए तैयार हैं. स्वदेशी तकनीक और आधुनिकीकरण से भारत एक सैन्य सुपरपावर बनने की राह पर है. क्या ये बदलाव भारत को दुनिया में सबसे मजबूत बनाएंगे?
भारतीय सेना आज न सिर्फ मौजूदा चुनौतियों से लड़ रही है, बल्कि एक आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार शक्ति बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है. इस कड़ी में सेना ने दो इन्फैंट्री ब्रिगेड को रुद्र ब्रिगेड में तब्दील कर दिया है, जो सीमाओं पर तैनात हैं.
साथ ही, नई भैरव लाइट कमांडो बटालियन का गठन भी हुआ है, जो दुश्मन को चौंका देने के लिए तैयार हैं. ये बदलाव भारत की रक्षा को नई ऊंचाई देने वाले हैं. आइए, समझते हैं कि ये रुद्र और भैरव क्या हैं? कैसे काम करेंगे? भारत की सुरक्षा को कैसे मजबूत करेंगे?
यह भी पढ़ें: धरातल पर ALH ध्रुव... आखिर क्यों उड़ान नहीं भर रहे 330 चॉपर, पोरबंदर क्रैश से क्या है लिंक
रुद्र ब्रिगेड: एक नई लड़ाकू ताकत
रुद्र ब्रिगेड सेना की नई अवधारणा है, जिसमें अलग-अलग तरह की फाइटिंग यूनिट्स को एक साथ मिलाया गया है. ये ब्रिगेड सीमाओं पर तैनात हैं. दुश्मन के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ने के लिए तैयार हैं. इसमें शामिल हैं...

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












