
सरपंच हत्याकांड: अब उठने लगी आरोपी वाल्मिक कराड की संपत्ति जब्त किए जाने की मांग
AajTak
संतोष देशमुख की हत्या और परभणी के युवक सोमनाथ सूर्यवंशी की हिरासत में मौत के विरोध में आजाद मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा विधायक धस ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग हत्यारों को फांसी दिए जाने के बाद ही चैन से बैठेंगे.
महाराष्ट्र के बीड में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में अब आरोपी वाल्मिक कराड की संपत्ति जब्त किए जाने की मांग उठ रही है. भाजपा विधायक सुरेश धस ने मामले की जांच में जुटी एसआईटी से ऐसा करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि एसआईटी को वाल्मिक कराड की संपत्ति जब्त करनी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह उसे अपने सहयोगियों के नाम पर स्थानांतरित न कर सके.
भाजपा विधायक सुरेश धस ने शनिवार को कहा कि हत्या से जुड़े जबरन वसूली मामले में आरोपी कराड और एनसीपी मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी वर्तमान में जेल में हैं. मस्साजोग के सरपंच संतोष देशमुख को 9 दिसंबर को अगवा कर प्रताड़ित किया गया और उनकी हत्या कर दी गई. क्योंकि वे वहां एक पवनचक्की परियोजना संचालित करने वाली ऊर्जा कंपनी के खिलाफ जबरन वसूली के प्रयास को रोकने की कोशिश कर रहे थे.
संतोष देशमुख की हत्या और परभणी के युवक सोमनाथ सूर्यवंशी की हिरासत में मौत के विरोध में आजाद मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा विधायक धस ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग हत्यारों को फांसी दिए जाने के बाद ही चैन से बैठेंगे. धस ने कहा कि बीड निवासी महादेव मुंडे की 15 महीने पहले हत्या कर दी गई थी, लेकिन उनके हत्यारे अभी तक पकड़े नहीं गए हैं.
बीजेपी विधायक धस ने कहा कि पुलिस अधिकारी भास्कर केंद्रे पिछले 15 सालों से परली में कैसे तैनात हैं? बीड में पुलिस राजनीतिक दबाव में है. एसआईटी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कराड की संपत्ति जब्त की जाए, ताकि वह इसे अपने सहयोगियों के नाम पर हस्तांतरित न कर सके.
आपको बता दें कि धनंजय मुंडे परली से एनसीपी विधायक हैं और कराड के साथ उनके संबंधों को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ सहयोगियों और विपक्ष के निशाने पर हैं.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








