
सरगुजा की रिफाइनरी में बड़ा हादसा, कोयले से भरा हॉपर गिरने पर तीन मजदूरों की मौत
AajTak
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक दर्दनक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई. दरअसल एल्यूमिना रिफाइनरी में कोयले से भरा हॉपर नीचे गिर गया जिस वजह से तीन मजदूर उसकी चपेट में आ गए और उनकी जान चली गई. पुलिस इस मामले में एक अन्य लापता मजदूर की तलाश कर रही है. वहीं इस हादसे में एक शख्स बुरी तरह घायल भी है.
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. दरअसल सरगुजा में एल्यूमिना रिफाइनरी में कोयले से भरा हॉपर गिरने से तीन श्रमिकों की जान चली गई जबकि एक शख्स घायल हो गया.
पुलिस ने बताया कि लापता एक अन्य कर्मचारी का पता लगाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी हैं. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 11 बजे रघुनाथपुर पुलिस चौकी के तहत सिलसिला गांव में कुदरगढ़ी एल्यूमिना रिफाइनरी में हुई.
नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिरा कोयले से भरा हॉपर
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक कोयले से भरा एक स्टील टावर पर लगा हॉपर ढह गया और उसके नीचे काम कर रहे लोगों पर गिर गया. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया.
बता दें कि हॉपर एक प्रकार का उपकरण होता है जो भारी मात्रा में सामान को एक जगह से दूसरे जगह ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
लापता मजदूर की तलाश जारी

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












