सरकारी स्कूल के बच्चों के प्रोफेशनल कोर्स का खर्च उठाएगी ये राज्य सरकार, मिलेगा 7.5% कोटा
AajTak
राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 69% छात्र ग्रामीण क्षेत्रों से हैं और उनकी सरकार ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए अवसर पैदा करने की इच्छुक है.
तमिलनाडु सरकार ने फैसला किया है कि सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए प्रोफेशनल कोर्सेज की फीस का भुगतान करेगी. इसे लेकर एक नया कानून पारित करते हुए, DMK सरकार ने राज्य सरकार के स्कूलों में 6वीं से 8वीं तक पढ़ने वाले छात्रों के लिए इंजीनियरिंग प्रवेश में 7.5% कोटा निर्धारित किया है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












