
समझिए कनाडा के चुनावों में चीनी खेल क्या है जिस पर घिर गए ट्रूडो? क्या भारत पर निशाना साध ध्यान भटका रहे
AajTak
कनाडा में जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली लिबरल पार्टी की सरकार इस समय भारत से खराब रिश्ते करने के आरोपों का सामना कर रही है. विपक्षी दल कंजर्वेटिव पार्टी का कहना है कि ट्रूडो, भारत पर आरोप लगा रहे हैं और चीन से चुनाव प्रभावित करवाने के आरोपों पर चुप्पी साधे हैं.
कनाडा के चुनावों में विदेशी हस्तक्षेप के मामले में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो बुरी तरह घिर गए हैं. विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी लगातार ट्रूडो पर हमलावर है और चीन से चुनावी नतीजे प्रभावित करवाने का आरोप लगा रही है. इस मामले में बुधवार को ट्रूडो ने जांच आयोग के सामने बयान दर्ज कराए हैं. इसमें उन्होंने दावा किया कि हमारे पास उन कंजर्वेटिव सांसदों के नाम हैं जो विदेशी हस्तक्षेप में शामिल हैं. इस पर कंजर्वेटिव पार्टी की नाराजगी और बढ़ गई और ट्रूडो को खुला चैलेंज दिया है कि उन नेताओं के नाम सार्वजनिक किए जाएं.
बता दें कि कनाडा में जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली लिबरल पार्टी की सरकार इस समय भारत से खराब रिश्ते करने के आरोपों का सामना कर रही है. विपक्षी दल कंजर्वेटिव पार्टी का कहना है कि ट्रूडो, भारत पर आरोप लगा रहे हैं और चीन से चुनाव प्रभावित करवाने के आरोपों पर चुप्पी साधे हैं. कंजर्वेटिव पार्टी के प्रमुख पियरे पोइलिवरे का कहना है कि ट्रूडो बेवजह आरोप लगाकर सुर्खियां बटोरना चाहते हैं.
अब किस मामले में घिर गए हैं ट्रूडो?
दरअसल, कनाडा की लिबरल पार्टी पर आरोप है कि 2019 और 2021 के चुनावों में चीन समेत अन्य देशों का सीधा हस्तक्षेप रहा, जिसकी वजह से नतीजे प्रभावित हुए और लिबरल पार्टी के उम्मीदवारों को जीत मिली. जिन देशों पर हस्तक्षेप का आरोप है, उनमें चीन, रूस, ईरान, भारत और पाकिस्तान का नाम है. दिलचस्प बात यह है कि इसमें चीन को चुनावों में हस्तक्षेप करने का मुख्य अपराधी माना गया है. जांच कमेटी की इस साल के अंत तक अंतिम रिपोर्ट आने की उम्मीद है. इससे पहले जस्टिन ट्रूडो ने विदेशी हस्तक्षेप के मामले में जांच आयोग गठित करने के लिए तैयार नहीं थे. लेकिन, विदेशी हस्तक्षेप के बढ़ते सबूत और कनाडाई खुफिया एजेंसियों द्वारा खबरों को मीडिया में लीक किए जाने के बाद ट्रूडो को जांच आयोग गठित करने के लिए मजबूर होना पड़ा.
बुधवार को जस्टिन ट्रूडो विदेशी हस्तक्षेप की जांच कर रही कमेटी के सामने पेश हुए और सफाई में विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी को घेर लिया. ट्रूडो ने दावा किया कि मेरे पास कनाडा की कंजर्वेटिव पार्टी के कई सांसदों, पूर्व सांसदों और उम्मीदवारों के नाम हैं, जो विदेशी हस्तक्षेप में शामिल हैं या जिनके बारे में स्पष्ट खुफिया जानकारी है. उन्होंने यह भी कहा, मैंने कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा (CSIS) को विदेशी हस्तक्षेप का दावा करने वाली खुफिया जानकारी के बारे में कंजर्वेटिव पार्टी को भी सूचित करने का निर्देश दिया, लेकिन चूंकि पियरे पोइलिवरे के पास शीर्ष-गुप्त मंजूरी नहीं है, इसलिए पार्टी में कोई भी खुफिया जानकारी के बारे में नहीं जानता है.
ट्रूडो ने पोइलिवरे पर इस मुद्दे को गंभीरता से लेने के बजाय विदेशी हस्तक्षेप के साथ पक्षपातपूर्ण गेम खेलने का आरोप लगाया. हालांकि, ट्रूडो ने यह नहीं बताया कि इस समस्या से निपटने के लिए क्या कदम उठाए गए. ट्रूडो के आरोपों पर विपक्षी नेता पोइलिवरे ने बुधवार को पलटवार किया और कहा, कभी भी कंजर्वेटिव नेताओं के नाम सामने नहीं आए. ट्रूडो गलत और बेबुनियादा आरोप लगा रहे हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.








