
सपोर्ट से खुश प्रतीक सहजपाल बोले- 'ट्रॉफी मिलना अलग बात मगर लोगों का प्यार मिलना भी एक जीत'
AajTak
प्रतीक सहजपाल को बिग बॉस 15 में उनके दमदार परफॉर्मेंस का इनाम मिला. उन्हें पब्लिक का ढेर सारा प्यार मिला और ये देखकर वे फूले नहीं समा रहे हैं. करीब चार महीने बिग बॉस के घर में बिताने के बाद प्रतीक घर से बाहर आए हैं और उन्होंने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया.
बिग बॉस ओटीटी में जब प्रतीक सहजपाल आए थे तो उनकी छवि बहुत एरोगेंट और बदजुबान शख्स की थी. मगर उस बुरी ऐब वाले शख्स के अंदर कुछ अच्छाई भी थी, जो धीरे-धीरे खुलकर सामने आई. उसे पहचानने में लोगों को समय लगा. जैसा पिछले सीजन में राहुल वैद्य ने किया था, वैसा ही कुछ-कुछ गेम प्रतीक का भी रहा. मगर प्रतीक ज्यादा असरदार नजर आए. उसके पीछे की वजह थी उनका सब्र. अब 4 महीने बिग बॉस में बिताने के बाद प्रतीक बाहर आ गए हैं और उन्होंने सभी फैंस का शुक्रिया किया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












