
सपा की सांसद जया बच्चन का बड़ा बयान, कहा- 2024 में महिला बने देश की प्रधानमंत्री
AajTak
महिलाओं की ओलंपिक में जीत के बहाने सपा सांसद जया बच्चन ने एक बड़ा राजनीतिक बयान भी दे दिया. जया बच्चन ने कहा कि वो उम्मीद करती हैं देश को अगली बार महिला प्रधानमंत्री मिले.
टोक्यो ओलंपिक में पीवी सिंधु और महिला हॉकी टीम की जीत से पूरा देश गदगद है. सोमवार को जिस तरह भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई, उससे देश में खुशी और गर्व का माहौल है. नेता, अभिनेता, आम लोग, हर कोई टीम को बधाई दे रहा है. राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने भी इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर की.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












