
सनकी आशिक ने शादीशुदा महिला पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, दौड़कर घर में घुसी तो भी नहीं बची जान
AajTak
Delhi News: दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके में एक महिला की हत्या कर दी गई. इधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. हत्या की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके में दिनदहाड़े सिरफिरे आशिक ने एक महिला के ऊपर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर हमला कर दिया. घायल होने के बाद महिला अपनी जान बचाने के लिए एक घर में घुस गई. जहां रहने वाले लोगों ने घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया. इधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
जानकारी के मुताबिक, अशोक पार्क स्थित गली-संख्या-08 के पास राधे श्याम की कबाड़ी की दुकान है. दुकान के समीप ही उसका घर है. दोपहर करीब ढ़ाई बजे राधेश्याम को किसी ने बताया कि गली में एक महिला को कोई चाकू मार रहा है. राधेश्याम तुरंत गली की ओर दौड़ा तो देखा एक महिला उसके घर में घुसी है. घर के अंदर जाकर देखा तो महिला के शरीर के विभिन्न हिस्सों में चाकू के घाव थे. महिला जमीन पर गिर पड़ी,जिसे राधे श्याम ने अपने भाई की मदद से स्कूटी से तुरंत दीनदयाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, हॉस्पिटल से ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस सूत्रों की मानें तो महिला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं. वहीं, आरोपित भैरव भी शादीशुदा है और उसके भी दो बच्चे हैं. मजदूर वर्ग से ताल्लुक रखने वाला भैरव और मृतका आरती सागरपुर के अलग-अलग इलाकों में रहते थे.
फिलहाल सागर पुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दीनदयाल हॉस्पिटल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है. साथ ही पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि महिला अशोक पार्क कैसे आई? क्या उसे भैरव ने बुलाया था या फिर महिला किसी काम से आई थी? फिलहाल पुलिस सभी दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है.
(इनपुट: ओपी शुक्ला)

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







