
सतीश कौशिक की मौत को लेकर विकास मालू की पत्नी से 3 घंटे पूछताछ, मांगे इन सवालों के जवाब
AajTak
एक्टर सतीश कौशिक की मौत में विकास मालू की पत्नी ने कई थ्योरियां जोड़ दी हैं. उन्होंने ना सिर्फ अपने पति विकास मालू पर गंभीर आरोप लगाए हैं, बल्कि अंडरवर्ल्ड कनेक्शन भी जोड़ दिए हैं. पुलिस ने विकास की पत्नी से कई सवाल पूछे हैं.
एक्टर सतीश कौशिक की मौत को हार्ट अटैक बताया गया है, लेकिन कारोबारी विकास मालू की पत्नी ने जो दावे किए हैं, उस वजह से पुलिस को अलग ही एंगल से जांच करनी पड़ रही है. विकास मालू की पत्नी ने ये आशंका जाहिर की है कि विकास मालू ने सतीश कौशिक की हत्या कर दी होगी. उनकी तरफ से कुछ तर्क भी दिए गए हैं. दावा किया गया कि विकास ने सतीश से 15 करोड़ रुपये ले रखे थे जिस वजह से दोनों के बीच अनबन चल रही थी. अब यही सब तर्क उन्होंने पुलिस के सामने रखे हैं.
दिल्ली पुलिस ने विकास मालू की पत्नी सान्वी को पूछताछ के लिए बुलाया था. उस पूछताछ के दौरान सतीश-विकास के रिश्तों से लेकर कई दूसरे पहलुओं पर सवाल किए गए. पूछताछ के बाद मीडिया से बात करते हुए सान्वी ने कहा कि जो भी सबूत थे वो पुलिस को सील बंद लिफाफे में दे दिए. सतीश कौशिक की मौत की वजह से सिर्फ 15 करोड़ नहीं है, बल्कि और भी कई वजह हैं. मैंने सारे सबूत दे दिए हैं, अगर ठीक जांच हुई तो आरोपी गिरफ्तार होगा. मेरे निजी केस के बारे में भी पूछताछ की. मेरी शिकायत में जो बातें थीं, उस बारे में भी सवाल पूछे गए. पुलिस के बड़े सवाल कुछ इस प्रकार के थे-
सवाल नंबर 1- सतीश और विकास के बीच क्या कोई बहस हुई थी?
सवाल नंबर 2- सतीश और विकास की व्यापारिक दोस्ती कैसी थी?
सवाल नंबर 3- विकास का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन क्या, अनस-मुस्तफा कौन?
सवाल नंबर 4- विकास और आपके रिश्ते क्यों बिगड़े थे?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












