
सऊदी अरब में हज के दौरान बांग्लादेश के शख्स ने किया ऐसा काम, हुआ गिरफ्तार
AajTak
सऊदी अरब में हज के दौरान बांग्लादेश के एक शख्स को भीख मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. सऊदी पुलिस ने बांग्लादेशी शख्स को 22 जून को गिरफ्तार किया था. बाद में बांग्लादेश हज मिशन ने बॉन्ड साइन कर व्यक्ति को रिहा कराया.
सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान एक अजीब वाकया सामने आया. हज के दौरान बांग्लादेश के एक शख्स को भीख मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया.
यह घटना 22 जून की है. बाद में बांग्लादेश हज मिशन ने बॉन्ड साइन कर आरोपी शख्स को रिहा कराया.
हज के काउंसिलर मोहम्मद जहरुल इस्लाम ने ढाका ट्रिब्यून को बताया, गिरफ्तार किया गया व्यक्ति मोतियार रहमान बांग्लादेश के मेहरपुर का रहने वाला है. वह धनशिरी ट्रैवल एयर सर्विस के जरिये हज करने सऊदी गया था.
सऊदी पुलिस ने 22 जून को मोतियार को मदीना में भीख मांगते गिरफ्तार किया. वह कथित तौर पर भीख मांगते हुए कह रहा था कि उसके पैसों का बैग किसी ने चुरा लिया है.
शख्स ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि ना तो ट्रैवल एजेंसी धनशिरी ट्रैवल एयर सर्विस ने उसके लिए कोई होटल बुक किया और ना ही किसी ने उसे गाइड किया.
इस बीच सऊदी के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने हज एजेंसी को नोटिस भेजा. इस नोटिस में पूछा गया है कि हज और उमरा कानून 2021 की धारा 13 के तहत उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










