
सऊदी अरब में विदेशी कामगारों के लिए बदल गया यह नियम, भारत पर क्या होगा असर?
AajTak
सऊदी अरब ने अविवाहित नागरिकों के लिए विदेशी कामगारों की भर्ती नियमों में बदलाव किया है. नए नियमों के तहत 24 साल से कम उम्र का अविवाहित नागरिक घरेलू कामों के लिए विदेशी कामगारों को नहीं रख सकता है. हर साल बड़ी संख्या में भारतीय काम करने के लिए सऊदी अरब जाते हैं.
भारतीय कामगारों और पेशेवरों के लिए एक अहम देश सऊदी अरब ने विदेशी घरेलू कामगारों के लिए एक बड़ा बदलाव किया है. सऊदी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट 'सऊदी गैजेट' के अनुसार, सरकार ने विदेशी घरेलू कामगारों की भर्ती के लिए जारी किए जाने वाले वीजा नियम को सख्त बनाने की कोशिश की है.
सऊदी मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय के अनुसार, नए नियमों के तहत सऊदी अरब के अविवाहित पुरुष या महिला के लिए घरेलू काम के लिए विदेशी कामगारों की भर्ती की न्यूनतम उम्र सीमा 24 साल कर दी गई है. यानी घरेलू काम के लिए कोई भी अविवाहित सऊदी नागरिक किसी भी विदेशी नागरिक को तभी रख सकता है, जब नौकरी पर रखने वालों की उम्र कम से कम 24 साल हो. इसके बाद ही उस विदेशी कामगार के लिए वीजा जारी किया जाएगा.
सऊदी अरब का यह फैसला भारत के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण भी हो जाता है क्योंकि हर साल बड़ी संख्या में भारतीय काम करने के लिए सऊदी अरब जाते हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, लगभग 26 लाख भारतीय सऊदी अरब में काम करते हैं.
कामगारों को वीजा जारी करने के लिए अलग प्लैटफॉर्म
रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब ने यह निर्णय घरेलू श्रम बाजार को सुव्यवस्थित और विनियमित करने के लिए उठाया है. सऊदी मानव संसाधन मंत्रालय ने बकायदा ग्राहकों (नियोक्ता) के लिए Musaned प्लेटफॉर्म की भी स्थापना की है. जहां, उनके अधिकारों, कर्तव्यों और संबंधित कामों के बारे में जानकारी दी जाएगी. इसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही कामगारों के लिए वीजा जारी करने और श्रमिकों के बीच बातचीत करने की व्यवस्था की गई है.
इसके अलावा Musaned प्लेटफॉर्म पर ही STC पे और Urpay के माध्यम से कामगारों को वेतन ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान की गई है. साथ ही घरेलू श्रम अनुबंधों के प्रमाणीकरण और विवादों के समाधान जैसी सुविधाएं भी हैं. यानी यह प्लेटफॉर्म सऊदी अरब में घरेलू श्रमिकों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक मंच प्रदान करता है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








