
सऊदी अरब ने पाकिस्तान की बढ़ाई टेंशन, इमरान खान ने संभाला मोर्चा
AajTak
पाकिस्तान के लोगों के लिए सऊदी अरब जाना मुश्किल हो गया है. सऊदी में लाखों पाकिस्तानी काम करते हैं और अब हज का भी समय आ रहा है. पाकिस्तान की सरकार ने कहा है कि वह सऊदी अरब समेत कई अन्य देशों के साथ इस समस्या को सुलझाने की कोशिश कर रही है.
पाकिस्तान के लोगों के लिए सऊदी अरब जाना मुश्किल हो गया है. सऊदी में लाखों पाकिस्तानी काम करते हैं और अब हज का भी समय आ रहा है. दरअसल, सऊदी अरब में वही लोग जा पा रहे हैं जिन्होंने फाइजर, एस्ट्राजेनेका, मॉर्डना और जॉनसन की कोरोना वैक्सीन लगवाई है. लेकिन पाकिस्तान में उसके सदाबहार दोस्त चीन की वैक्सीन सिनोफार्मा और सिनोवैक लगाई जा रही है. जो चीन की वैक्सीन लगवा रहे हैं, उन्हें सऊदी अपने यहां नहीं आने दे रहा है. चीन की वैक्सीन पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं. खास करके उसकी एफिकेसी रेट यानी प्रभावी दर पर. ऐसे में जो पाकिस्तानी सऊदी काम करने जाना चाह रहे हैं या हज यात्रा के लिए जाने की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए मुश्किल पैदा हो गई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







