
सऊदी अरब ने आज से 11 देशों के नागरिकों की यात्रा से रोक हटाई, भारतीयों पर बैन जारी
AajTak
जिन 11 देशों के नागरिकों की सऊदी अरब यात्रा से रोक हटा ली गई है, उनमें यूएई, जर्मनी, अमेरिका, आयरलैंड, इटली, पुर्तगाल, यूनाइटेड किंगडम, स्वीडन, स्विटजरलैंड, फ्रांस और जापान शामिल हैं.
सऊदी अरब ने रविवार सुबह से 11 देशों के नागरिकों की यात्रा पर लगाई रोक हटा ली है. ये प्रतिबंध कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाया गया था. हालांकि, इन 11 देशों के नागरिकों को सऊदी अरब की यात्रा करते वक्त क्वारनटीन की प्रक्रिया का पालन करना होगा. सऊदी अरब ने अभी भी भारत समेत 9 देशों के नागरिकों की यात्रा पर प्रतिबंध बरकरार रखा हुआ है. जिन 11 देशों के नागरिकों की सऊदी अरब यात्रा से रोक हटा ली गई है, उनमें यूएई, जर्मनी, अमेरिका, आयरलैंड, इटली, पुर्तगाल, यूनाइटेड किंगडम, स्वीडन, स्विटजरलैंड, फ्रांस और जापान शामिल हैं. सऊदी सरकारी न्यूज एजेंसी एसपीए की रिपोर्ट के मुताबिक इन 11 देशों के यात्रियों को रविवार यानी 30 मई से देश में आने की इजाजत होगी.
अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










