
संसद सुरक्षा चूक मामले में आरोपियों का होगा नार्को टेस्ट और ब्रैन मैपिंग, 8 दिनों की बढ़ी पुलिस कस्टडी
AajTak
संसद सुरक्षा चूक मामले में महिला को छोड़ अन्य सभी आरोपियों का नार्को और पॉलीग्राफी टेस्ट होगा. सभी आरोपियों ने इसके लिए सहमति जताई है. वहीं कोर्ट ने सभी आरोपियों की पुलिस कस्टडी भी 8 दिनों के लिए बढ़ा दी है. पुलिस अब इन 8 दिनों में आरोपियों से पूछताछ के आधार पर सबूत जुटाएगी.
संसद सुरक्षा चूक मामले में कोर्ट ने सभी 6 आरोपियों की पुलिस कस्टडी 8 दिन बढ़ा दी है. वहीं दूसरी तरफ आरोपी ललित झा, महेश कुमावत और अनमोल ने पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए सहमति दी है. सागर शर्मा और मनोरंजन डी ने पॉलीग्राफी, नार्को और ब्रेन मैपिंग टेस्ट के लिए भी हामी भरी है.
नीलम आज़ाद ने पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए सहमति देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों का पॉलीग्राफ, नार्को टेस्ट और ब्रेन मैपिंग के लिए भी अर्जी दी है, इसलिए कोर्ट ने लीगल ऐड के वकील से आरोपियों को बात करने के लिए कहा है.
पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने जो मोबाइल नष्ट किए हैं उनके सिमकार्ड रिकवर कर लिए गए हैं. कुछ डाटा भी रिकवर हुआ है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि विशेषज्ञों के मुताबिक इन सभी आरोपियों का मनोवैज्ञानिक परीक्षण आवश्यक हैं. मनोरंजन और सागर से जानकारी निकलवाने के लिए लिए हमें नार्को करना होगा.
वहीं आरोपियों के वकील ने कस्टडी बढ़ाए जाने की मांग का विरोध किया है. सुनवाई के दौरान नीलम आजाद के वकील ने कहा कि सोशल मीडिया के डाटा की जांच के लिए पुलिस हिरासत की जरूरत नहीं है.
दिल्ली पुलिस ने कहा कि कुछ पासवर्ड डिस्क्लोज की जानकारी मिली है, डाटा कन्फर्म करवाने के लिए हिरसत की जरूरत है. आरोपियों के वकील ने कहा कि जिस पासवर्ड की जानकारी नहीं देने का पुलिस आरोप लगा रही हैं उसके डिटेल के बारे में पुलिस को कोर्ट को बताना चहिए.
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी नीलम आजाद को छोड़कर सभी आरोपियों के पॉलीग्राफ टेस्ट की इजाजत दे दी है. अदालत ने मनोरंजन डी और सागर के ब्रेन मैपिंग और नार्को की भी इजाजत दी.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








