
संसद के अंदर विपक्ष का 'ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट', राहुल गांधी की सांसदी जाने पर संग्राम
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने पर सियासी संग्राम जारी है. इसी बीच सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के तमाम सांसद सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे. सदन शुरू होते ही जमकर हंगामा हुआ. इसके बाद दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने पर सियासी संग्राम जारी है. एकजुट विपक्ष ने इस मुद्दे पर केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. इसी बीच सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के तमाम सांसद सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे. सदन शुरू होते ही जमकर हंगामा हुआ. इसके बाद दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












