
संसद की सुरक्षा में चूक के बाद बढ़ाई गई दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा, वाहन और विजिटर पास की हो रही है जांच
AajTak
दिल्ली विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू होने साथ ही विधानसभा भवन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने बताया कि विजिटर की जांच पहले की तुलना में अब ज्यादा सख्त कर दी गई है. विधानसभा में सुरक्षा गार्डों की एक बैठक नियमित रूप से अधिकारियों द्वारा प्रत्येक सत्र से पहले आयोजित की जाती है.
संसद भवन में सुरक्षा में चूक के मद्देनजर दिल्ली विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू होने साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. विधानसभा भवन के पास दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनाती कर दी है जो वाहनों के आवाजाही और पासों की जांच के बाद वाहनों को प्रवेश करा रहे हैं. साथ ही दर्शक दीर्घा के लिए पास धारकों की तलाशी और जांच की जा रही है. सूचना और प्रचार निदेशालय के माध्यम से उचित प्राधिकरण और सत्यापन के बाद पास जारी किए गए थे.
मीडियाकर्मी और विजिटर पास की हो रही है जांच एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विजिटर्स के साथ-साथ मीडियाकर्मियों के लिए भी डीआईपी के माध्यम से उचित प्राधिकरण और सत्यापन के बाद पास जारी किए गए. विधानसभा के एक अधिकारी ने मीडियाकर्मियों को जारी किए गए पासों की जांच की और सुरक्षा कर्मियों ने विधानसभा परिसर में प्रवेश से पहले उनकी तलाशी ली.
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने पहले पीटीआई को बताया था कि विजिटर की जांच पहले की तुलना में अब ज्यादा सख्त कर दी गई है. विधानसभा में सुरक्षा गार्डों की एक बैठक नियमित रूप से अधिकारियों द्वारा प्रत्येक सत्र से पहले आयोजित की जाती है.
विधानसभा अध्यक्ष के हस्ताक्षर के बिना जारी नहीं होंगे पास उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा हॉल, जहां सदस्य सत्र के दौरान बैठते हैं, वहां से विजिटर गैलरी को दूर रखने के लिए पिछले साल ग्लास के पैनल लगाए गए थे, ताकि कोई भी व्यक्ति नीचे न जा सके और न नीचे कुछ फेंक सके. विधानसभा सत्र के दौरान विजिटर्स को पास लेना होता है और वे केवल उन्हीं को जारी किए जाते हैं जो विधायक की सिफारिश पर आते हैं. पास पर विधानसभा अध्यक्ष के हस्ताक्षर के बिना जारी नहीं किए जाते हैं.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







