संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से की मुलाकात, MSP समेत इन मुद्दों पर हुई बात
AajTak
बैठक के दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश भी मौजूद थे, गैर सरकारी संगठन सर्व सेवा संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी गांधी से मुलाकात की. संयुक्त किसान मोर्चा प्रतिनिधिमंडल के साथ राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में बैठक की.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और MSP के लिए कानूनी गारंटी और कर्ज से मुक्ति के लिए सरकार पर दबाव बनाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की. 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पार्लियामेंट हाउस परिसर में राहुल गांधी के कार्यालय में मुलाकात की.
पीटीआई के मुताबिक किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें किसानों के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी. साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए कानूनी गारंटी की मांग और इसके लिए सरकार पर दबाव बनाने पर जोर दिया.
बैठक के दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश भी मौजूद थे, गैर सरकारी संगठन सर्व सेवा संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी गांधी से मुलाकात की. संयुक्त किसान मोर्चा प्रतिनिधिमंडल के साथ राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में बैठक की.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.