
संदेशखाली में झाड़ू के साथ महिलाओं का विरोध प्रदर्शन, ममता के मंत्री बोले- हमें सिर्फ डेढ़ महीने की मोहलत दे दो
AajTak
राज्य के मंत्रियों ने संदेशखाली में ग्रामीणों से अपनी मांगें लेकर आने का भी आग्रह किया. पार्थ भौमिक और सुजीत बोस ने राधाकृष्ण मंदिर में एक 'कीर्तन' में भाग लिया और वहां एक सभा को संबोधित किया. राज्य के सिंचाई मंत्री पार्थ भौमिक ने कहा कि हमें डेढ़ महीने का समय दीजिए.
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में पिछले कई दिनों से हंगामा मचा हुआ है. संदेशखाली के नजदीकी इलाके बरमाजुर में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान महिलाओं ने TMC नेता अजीत मैती की गिरफ्तारी की मांग की. बता दें कि शनिवार को टीएमसी के स्थानीय नेता अजीत मैती के खिलाफ महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया था.
बता दें कि TMC के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को लगातार दूसरे दिन पश्चिम बंगाल के संकटग्रस्त संदेशखाली का दौरा किया और उन ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं, जो सत्तारूढ़ दल के स्थानीय नेताओं के कथित अत्याचारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रतिनिधिमंडल में राज्य के मंत्री पार्थ भौमिक और सुजीत बोस शामिल थे, उन्होंने बरमाजुर क्षेत्र का दौरा किया, जहां हाल ही में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ थाऔर स्थानीय लोगों से उनकी शिकायतों को दूर करने के लिए डेढ़ महीने का समय मांगा. लेकिन जैसे ही मंत्री सुजीत बोस और पार्थ भौमिक वहां से निकले तो बरमाजुर में एक स्थान पर स्थानीय महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.
महिलाओं के विरोध प्रदर्शन की वीडियो यहां देखें...
राज्य के मंत्रियों ने संदेशखाली में ग्रामीणों से अपनी मांगें लेकर आने का भी आग्रह किया. पार्थ भौमिक और सुजीत बोस ने राधाकृष्ण मंदिर में एक 'कीर्तन' में भाग लिया और वहां एक सभा को संबोधित किया. राज्य के सिंचाई मंत्री पार्थ भौमिक ने कहा कि हमें डेढ़ महीने का समय दीजिए. हमने वादा किया है कि जमीन हड़पने की जितनी भी घटनाएं सामने आई हैं, उनका सत्यापन किया जाएगा. हम सभी समस्याओं को एक बार में हल नहीं कर सकते. मुद्दों के समाधान के लिए आधिकारिक प्रक्रियाओं की जरूरत है.
उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी क्षेत्र के प्रत्येक निवासी के आंसू पोंछने के लिए प्रतिबद्ध हैं. भौमिक ने कहा कि वह और अग्निशमन और आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस आने वाले दिनों में नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा करेंगे और ग्रामीणों के साथ बातचीत करेंगे.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








