
संदिग्ध हालात में तीन लोगों ने खाया जहर, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो... 2 की मौत और एक गंभीर
AajTak
पुलिस अधीक्षक (CSP) सुमित अग्रवाल ने वारदात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अरुण सूर्यवंशी, उनके साले बंटी और भतीजे राम प्रसाद ने शुक्रवार को चिमनगंज में एक पुल के नीचे जहरीला पदार्थ खाया और इस घटना का वीडियो भी बनाया.
मध्य प्रदेश के उज्जैन में जहरीला पदार्थ खाने से दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शनिवार को इस घटना की जानकारी खुद उज्जैन के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी. यह पूरा मामला काफी पेचीदा नजर आ रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
उज्जैन शहर के पुलिस अधीक्षक (CSP) सुमित अग्रवाल ने वारदात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अरुण सूर्यवंशी, उनके साले बंटी और भतीजे राम प्रसाद ने शुक्रवार को चिमनगंज में एक पुल के नीचे जहरीला पदार्थ खाया और इस घटना का वीडियो भी बनाया. बाद में उस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया गया.
पुलिस अधीक्षक (CSP) सुमित अग्रवाल ने पीटीआई को बताया कि जहर खाने के बाद वे तीनों लोग घर चले गए, जहां तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया. मगर इस दौरान अरुण सूर्यवंशी और राम प्रसाद की मौत हो गई, जबकि बंटी का इलाज चल रहा है.
सीएसपी सुमित अग्रवाल ने आगे बताया कि वे तीनों उन्हेल पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत आने वाले सरवाना के निवासी हैं. सीएसपी अग्रवाल ने बताया कि इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में तीनों ने दावा किया है कि वे किसी प्रेम संबंध के कारण जहर खा रहे हैं.
CSP सुमित ने कहा कि पुलिस को जानकारी मिली है कि अरुण सूर्यवंशी करीब तीन महीने पहले एक लड़की के साथ भाग गया था और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. वह इस मामले में शुक्रवार को अदालत में पेश हुआ था.
अरुण सूर्यवंशी की पत्नी तारा ने पुलिस को बताया कि उनके पति कोर्ट से घर आए और फिर बाहर जाकर जहर खा लिया. उन्होंने यह भी कहा कि यह उनके पति के प्रेम संबंध से जुड़ा मामला था, लेकिन उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








